छत्तीसगढ़जुर्म

नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप करने वाले युवक को हुई 20 साल की सजा, एक साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

जांजगीर- चापा: नाबालिग लड़की से रेप करने वाले युवक को 20 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है। युवक 15 साल की लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने लड़की के साथ रेप किया था। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले के एक साल बाद आरोपी को अब कोर्ट ने सजा सुनाई है। दरअसल, 19 अक्टूबर 2020 को लड़की रात 10 बजे से गायब हुई थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला था।

परिजनों ने उनके रिश्तेदारों से और कई लोगों से संपर्क किया था। मगर लड़की का कुछ पता नहीं चल सका। फिर 23 अक्टूबर 2020 को परिजनों ने मामले की शिकायत शिवरीनारायण थाने में की थी। पता चला कि शुभम लड़की को लेकर कोरबा चले गया था। यहीं उसने लड़की के साथ रेप किया था। पुलिस ने उसी दौरान शुभम को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद से यह मामला कोर्ट में चल रहा था।अब एक साल बाद विशेष सत्र न्यायाधीश ने युवक को 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उसके खिलाफ 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है |

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button