careerजॉब

UPSC NDA 2022: आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में शामिल होने का सुनहरा मौका, 11 जनवरी है आवेदन की लास्ट डेट

UPSC NDA 2022: संघ लोक सेवा आयोग, UPSC द्वारा आयोजित होने वाली एनडीए परीक्षा 2022

नई दिल्ली. UPSC NDA 2022: आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है. दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग, UPSC द्वारा आयोजित होने वाली एनडीए परीक्षा 2022 (UPSC NDA 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जनवरी 2022 है. ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है उन्हें जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर लेना चाहिए.

बता दें कि परीक्षा के माध्यम से नेशनल डिफेंस एकेडमी के आर्मी, नेवी और एयरफोर्स शाखा में एडमिशन दिए जाएंगे. जहां भारतीय सेना में शामिल होकर अच्छा करियर बनाया जा सकता है. परीक्षा के लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही 12वीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंट भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट जो अभी भी 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें 24 दिसंबर 2022 तक 12वीं पास का सर्टिफिकेट जमा करना होगा.

एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट पर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश जरूर पढ़ना चाहिए. गाइडलाइंस पढ़ने की डायरेक्ट लिंक नीचे दी जा रही है.

यहां पढ़े आधिकारिक नोटिफिकेशन

UPSC NDA 2022: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि- 22 दिसंबर 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट- 11 जनवरी 2022
  • आवेदन वापस लेने की तिथि- 18 से 24 जनवरी 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले
  • लिखित परीक्षा की डेट- 10 अप्रैल 2022                                                                                                                                                                                                                                         संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे                                                                             http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button