नीरज पाल भिलाई निगम के नए महापौर और गिरवर बंटी साहू अध्यक्ष निर्वाचित….

भिलाई – भिलाई निकाय चुनाव में कांग्रेस ने इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भिलाई निगम में अपनी सरकार बना ली है 37 पार्षदों व निर्दलीयों के समर्थन से भिलाई नगर निगम के नए महापौर के रूप में नीरज पाल और गिरवर साहू सभापति पद के लिए निर्वाचित हो गए हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बाद कांग्रेस संगठन ने कद्दावर नेताओं को किनारा करते हुए नीरज पाल को महापौर के लिए चयनित किया एवं कांग्रेस पार्षदों ने शीर्ष नेताओ के निर्णय का सम्मान करते हुए सहर्ष नीरज पाल को महापौर के रूप मेें चुन लिया।

नीरज पाल, महापौर, 2022
कांग्रेस की इस बड़ी जीत दिलाने में भिलाई के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर की मुख्य भूमिका निभाई। नामांकन भरने से लेकर परिणाम घोषित होने तक के असंतुष्ट को संतुष्ट करते हुए कांग्रेस को एक बड़ी विजय दिलाई वहीं विधायक देवेंद्र यादव द्वारा सभी पार्षद प्रत्याशियों का मनोबल ऊंचा करने मेें कोई कमी नही की। बता दें कि कांग्रेस ने 20 साल बाद अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। अभी तक कांग्रेस को 70 वार्ड वाली सीट में पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुई थी किंतु इस बार 70 वार्ड में से 35 वार्ड कांग्रेस के खाते में आ गई वहीं कई निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हो गए इस बारे में जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस की यह जीत प्रदेश के कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहित योजनाओं को जाता है जिनके कारण आम जनता का विश्वास कांग्रेस पर बड़ा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं के कारण आम जनता ने एक बार फिर से भिलाई नगर निगम की कमान कांग्रेस को सौंपी है और निगम के विकास के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताया।

गिरवर साहु, सभापति, 2022
जहाँ महापौर के लिए कांग्रेस से नीरज पाल, भाजपा से महेश वर्मा, अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से गिरवर बंटी साहु, भाजपा से श्याम सुंदर राव ने नामांकन दर्ज किया वही निर्दलीय मे महापौर के लिए योगेश साहू और अध्यक्ष के लिए अनीता अजय साहू ने
नामांकन भरा।
काउंटिंग मे महापौर पद हेतु नीरज पाल को वोट -44, महेश वर्मा को वोट -22 और योगेश साहू को वोट -04 मिले तथा
अध्यक्ष की काउंटिंग पश्चात कांग्रेस के गिरवर बंटी साहू को 44 मत, भाजपा के श्यामसुंदर राव को 22 और निर्दलीय अनीता अजय साहू को 4 मत हासिल हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ने नीरज पाल को भिलाई निगम के पांचवे महापौर और गिरवर बंटी साहू को अध्यक्ष के रूप मे प्रमाण पत्र प्रदानकर अधिकारिक घोषणा की।




