chhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़दुर्गयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

केंद्रीय जेल महिला बेरिंग में महिलाओं के लिए जरूरत की चीजें, सिलाई मशीन, हर वर्ष गर्म कपड़े, कूलर एवं अन्य सामग्री का हो रहा वितरण…

  1. दुर्ग – केंद्रीय जेल दुर्ग के अशासकीय संदर्शक समिति सदस्य श्रीमती नीलू सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय जेल का भ्रमण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। समिति के सदस्य श्रीमती नीलू सिंह ने जेल अधीक्षक योगेश छत्री, जेल प्रभारी श्रीमती शोभा रानी के साथ बैठक में ली। श्रीमती सिंह ने बंदी बैरक, अस्पताल एवं पाठशाला का निरीक्षण किया।
Ppकेंद्रीय जेल महिला बेरिंग में महिलाओं के लिए जरूरत की चीजें, सिलाई मशीन, हर वर्ष गर्म कपड़े, कूलर एवं अन्य सामग्री का हो रहा वितरण...
बंदी बैरक में निरुद्ध बंदियों से उपलब्ध सुविधा तथा समस्याओं की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के लिए मनोरंजन हेतु होम साउंड एवं अन्य सामग्री स्वयं उपलब्ध कराएंगी ,लाईब्रेरी हेतु शैक्षणिक, आध्यत्मिक एवं विधि संबंधी पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा महिला बंदियों के मनोरंजन हेतु।
केंद्रीय जेल महिला बेरिंग में महिलाओं के लिए जरूरत की चीजें, सिलाई मशीन, हर वर्ष गर्म कपड़े, कूलर एवं अन्य सामग्री का हो रहा वितरण...
इस कड़ी में उन्होंने महिला वार्ड पहुचकर वहाँ महिलाएं बंदियों से मुलाकात की किस प्रकार का भोजन बंदियों को दिया जा रहा, उन्होंने भोजन को चख कर देखा। जायजा के दौरान उन्होंने महिलाएं एवं बच्चो की जानकारी ली, साथ ही साथ साफ सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा नया वर्ष में महिलाओं को मिठाई व अन्य सामग्री वितरण किया जाएगा। कैदियों को मिलने वाली सुविधा एवं कैदियों को रही असुविधा को लेकर समीक्षा की। इस दौरान जेल अधीक्षक योगेश छत्री, महिला जेलर श्रोमती शोभा रानी, एव श्रीमती रश्मि खान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button