सार्वजनिक स्थल पर धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने किया गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत रायपुर रोड स्थित सी-मार्ट के पास एक व्यक्ति द्वारा हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने एवं भय का वातावरण निर्मित करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण : सार्वजनिक स्थल पर भय उत्पन्न करना एवं असामाजिक गतिविधि
▪️ घटनास्थल : रायपुर रोड, सी-मार्ट के पास, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. मयंक साहू उर्फ छोटू, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा पारा, सांस्कृतिक भवन के पास, पी.के. स्टूडियो के पास, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित अंदानी, प्रधान आरक्षक उमेश कुमार गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह एवं आरक्षक महताब अहमद की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




