दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही – उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, ₹5.19 लाख की सामग्री जप्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण : थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी नगर श्री राम मंदिर के पास स्थित एक मकान में उड़ीसा से आए व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपीगण के कब्जे से कुल 09 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम ₹12,100/- एवं 02 नग मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर विक्रय करना स्वीकार किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 20(बी), 27 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ घटनास्थल : बालाजी नगर, श्री राम मंदिर के पास, खुर्शीपार, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
2. प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
3. दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 09 किलो 500 ग्राम (कीमती लगभग ₹4,75,000/-)
2. नगदी रकम – ₹12,100/-
3. 02 नग मोबाइल (कीमती ₹32,000/-)
कुल जुमला कीमती ₹5,19,100/-
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त रूप से प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान में जनसहयोग अपेक्षित है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




