chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

लूट का प्रयास करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक भी अभिरक्षा में…

संक्षिप्त विवरण : दिनांक 07.08.2026 को चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र अंतर्गत इंटरप्राइजेस गोदाम के पास रात्रि लगभग 07:35 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को रोककर धारदार हथियार दिखाकर नगदी रकम लूटने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 352/2026 धारा 312, 331(2) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी टामन साहू उर्फ डायमंड, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शीतला बस्ती, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

▪️ घटना का कारण : नगदी रकम प्राप्त करने हेतु लूट का प्रयास

▪️ घटनास्थल : इंटरप्राइजेस गोदाम के पास, जेवरा सिरसा, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. टामन साहू उर्फ डायमंड, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शीतला बस्ती, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
2. एक विधि से संघर्षरत बालक

▪️ जप्त सामग्री :

1. घटना में प्रयुक्त एक धारदार हथियार

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, उनि जयनारायण पटेल, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर सिंह, आरक्षक बंटी सिंह एवं आरक्षक वीरेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button