
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनोरा एवं *ग्राम कातरों* में आज पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर* सम्मिलित हुए और पूजा अर्चना कर विकास कार्यों की आधार शीला रखी।
विकास कार्य अंतर्गत ग्राम धनोरा भूमिपूजन डोमशेड निर्माण *₹10.00 लाख*लोकार्पण सी.सी. रोड (साहू छात्रावास के पास से मकसूदन लाल सपरे के घर तक ₹7.00 लाख सी.सी. रोड (वार्ड-01 आँगनबाड़ी से अथर्व कॉलेज तक) ₹5.20 लाख उप-योग (धनोरा): ₹22.20 लाख ग्राम कातरों लोकार्पण ओपन जिम ₹5.00 लाख ठाकुर देव मंदिर के पासअतिरिक्त कक्ष ₹7.00 लाख सड़क से भानुप्रताप साहू के घर तक सी.सी. रोड —₹2.60 लाख एचडीएफसी बैंक के पास चबूतरा एवं सी.सी. रोड ₹8.10 लाख विभिन्न गलियों में सी.सी. रोड — ₹7.80 लाख कुल योग (धनोरा + कातरों): ₹52.70 लाख
अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज क्षेत्र आप लोगो के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं “धनोरा में डोमशेड से सार्वजनिक आयोजनों व सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को स्थायी छाया और बेहतर स्थान मिलेगा। साहू छात्रावास से मकसूदन लाल सपरे जी के घर तक तथा वार्ड-01 आँगनबाड़ी से अथर्व कॉलेज तक बन रही सी.सी. सड़कों से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और रोज़मर्रा के आवागमन में सहूलियत आएगी, कीचड़-जलभराव की समस्या घटेगी।
कातरों में ओपन जिम युवाओं को स्वास्थ्य व फिटनेस की दिशा में प्रेरित करेगा; ठाकुर देव मंदिर के पास बना अतिरिक्त कक्ष धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में उपयोगी होगा। एचडीएफसी बैंक के पास चबूतरा व सी.सी. रोड तथा विभिन्न गलियों में पक्की सड़कों से गाँव के भीतर आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा।
क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी—जनता की माँग के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ को धरातल पर उतारकर हमने वादे निभाए हैं, आगे भी निभाएँगे।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच श्रीमती रूलेश्वरी बंजारे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला राजपूत, महामंत्री चंदू देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे, उपसरपंच श्रीमती संगीता सपरे; पंचगण श्रीमती मोनिका सेन, दिनेश साहू, मोतीलाल साहू, चेतन लाल, श्रीमती केश्वरी, श्रीमती धनेश्वरी साहू जनपद पंचायत , सरपंच जितेन्द्र सोनी, जनपद सदस्य श्रीमती बिन्दु देशलहरे,पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद, उपसरपंच श्रीमती पुष्पलता साहू, बूथ अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, कृष्ण कन्हैया साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज चंद्राकर; पंचगण युगल किशोर साहू, राजकपूर साहू, खेमलाल साहू, अंजोर सिंह, रामजी निषाद, रोहणी कौशिक, श्रीमती साधना साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




