लाइफस्टाइलहेल्‍थ

खस का शरबत पीने से क्या होता है, गर्मियों में रोज पिएं, सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त फायदे…

गर्मियों के मौसम में कई लोग खस का शरबत पीना पसंद करते हैं। ठंडा-ठंडा खस का शरबत टेस्ट में जितना ज्यादा बढ़िया लगता है, आपकी सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खस के शरबत में पानी, साइट्रिक एसिड, चीनी, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैंगनीज और जिंक समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकती है।

गर्मियों के मौसम में फायदेमंद शरबत- खस के शरबत की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि गर्मियों में खस के शरबत का सेवन करने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर खस का शरबत शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में कारगर साबित हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है। डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए भी खस के शरबत को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

गट हेल्थ को मजबूत बनाए- खस का शरबत गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से खस के शरबत को पीते हैं, तो आपको पेट की जलन, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर खस का शरबत इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- ठंडा-ठंडा खस का शरबत न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। खस का शरबत पीने से नर्वस सिस्टम शांत होता है जिसके कारण तनाव और चिंता कम होती है। क्या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है? अगर हां, तो ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए खस के शरबत का सेवन किया जा सकता है। खस के शरबत को आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button