
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 09.04.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पावर हाउस स्थित सुलभ के पास एक युवक धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी पवन महानंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैम्प 02 जलेबी चौक, कमला पब्लिक स्कूल के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर भय उत्पन्न करना एवं लोगों को डराना-धमकाना
▪️ घटनास्थल :
पावर हाउस सुलभ के पास, भिलाई
▪️ आरोपी का विवरण :
1. पवन महानंद, उम्र 24 वर्ष, निवासी कैम्प 02 जलेबी चौक, कमला पब्लिक स्कूल के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



