
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 08.04.2026 को थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संडे मार्केट, चरोदा में एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अंकों के आधार पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना पर तत्काल सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप कुरेशिया द्वारा टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर आरोपी को सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा संचालन
▪️ घटनास्थल :
संडे मार्केट, चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का विवरण :
1. प्रफुल्ल प्रधान, उम्र 68 वर्ष, निवासी राजीव नगर, चरोदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. ₹5,500 नगद रकम
2. सट्टा पट्टी
3. एक डॉट पेन
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप कुरेशिया, आरक्षक राजकुमार सिंह एवं आरक्षक वसीम खान, थाना पुरानी भिलाई की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध जुआ/सट्टा गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




