अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब परिवहन एवं पशु तस्करी पर दुर्ग पुलिस का सख्त प्रहार – 03 जप्त वाहन राजसात

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

जिला पुलिस दुर्ग द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं पशु तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जामुल एवं थाना रानीतराई क्षेत्र में दर्ज प्रकरणों में अवैध गतिविधियों में प्रयुक्त वाहनों को जप्त किया गया था।

थाना जामुल के अपराध क्रमांक 162/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में दिनांक 02.05.2021 को आइसर वाहन क्रमांक CG-07/BS-1180 में अवैध शराब का परिवहन करते पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं वाहन जप्त किया गया।

इसी प्रकार थाना जामुल के अपराध क्रमांक 348/2024 में दिनांक 17.09.2024 को पिक-अप वाहन क्रमांक CG-07/CN-2670 तथा थाना रानीतराई के अपराध क्रमांक 52/2024 में दिनांक 15.04.2024 को अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP-11/CT-5490 में अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी करते पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जप्त किया गया था।

उक्त प्रकरणों में जिला पुलिस दुर्ग द्वारा विधिवत प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वाहनों के राजसात की अनुशंसा की गई थी। प्रकरणों की सुनवाई उपरांत जिलाधीश दुर्ग द्वारा तीनों वाहनों को राजसात किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

▪️ घटनास्थल :

थाना जामुल एवं थाना रानीतराई क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

प्रकरणानुसार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

▪️ जप्त सामग्री :

1. आइसर वाहन क्रमांक CG-07/BS-1180

2. पिक-अप वाहन क्रमांक CG-07/CN-2670

3. अशोक लीलैंड ट्रक क्रमांक UP-11/CT-5490

▪️ सराहनीय कार्य :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल एवं थाना रानीतराई पुलिस टीम की सतत निगरानी, विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब परिवहन एवं पशु तस्करी जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button