chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी के ओर हैंडलिंग प्लांट एवं सिंटर प्लांट्स–3 के मध्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के ओर हैंडलिंग प्लांट (ओएचपी) एवं सिंटर प्लांट्स–3 के कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों के मध्य विगत दिनों एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच संवाद स्तर में सुधार, पारस्परिक समन्वय को सुदृढ़ करना तथा कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सहयोगात्मक वातावरण विकसित करना था।

यह पहल मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी एवं सिंटर प्लांट्स–3) सजीव वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ठेका कर्मियों को कार्यस्थल पर संभावित खतरों एवं जोखिमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक सुरक्षा लघु नाटिका का मंचन भी किया गया।

इस नाटिका के माध्यम से असुरक्षित कार्य व्यवहार को रोकने, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जोखिमों को समाप्त करने के उपायों पर प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (सिंटर प्लांट्स–3) राहुल बिजुरकर, महाप्रबंधक (ओएचपी) मनीष सिंह, महाप्रबंधक (ओएचपी) संजय शर्मा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजय द्विवेदी, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री के. सुपर्णा, उप महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट्स–3) विवेक श्रीवास्तव तथा उप महाप्रबंधक (ओएचपी) प्रशांत जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button