bhilai-steel-plantchhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

सयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. विनीता द्विवेदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर, डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पांडा, सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. साहा तथा पीडियाट्रिक्स विभाग की टीम उपस्थित रही।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2026 को एचपीवी टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके पश्चात 16 मार्च 2026 से इसे छत्तीसगढ़ के जिला अस्पतालों में लागू किया गया। वर्तमान में इस कार्यक्रम का विस्तार शासकीय मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तथा जेएलएनएच एंड आरसी के कोल्ड चेन पॉइंट्स तक किया जा चुका है।

यह अभियान विशेष रूप से किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान “एचपीवी का टीका, सुरक्षा का संकल्प – सर्वाइकल कैंसर से बेटियों का जीवन बचाने का नया विकल्प” संदेश को प्रमुखता से प्रसारित किया गया तथा समयबद्ध टीकाकरण एवं U-WIN (यू- विन) प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंजीकरण के महत्व पर बल दिया गया।

यह पहल पात्र बालिकाओं (14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की) में अधिकतम टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति व्यापक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button