bhilai-steel-plantchhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संयंत्र द्वारा “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिनांक 07 अप्रैल, 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर में “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के माध्यम से समाज को जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार रहे व विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर, प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी सुश्री अनीता सावंत, सेफी चेयरमैन एन.के. बंछोड़, महाप्रबंधक (स्वास्थ्य सेवाएँ) शाहिद अहमद, महाप्रबंधक (सम्पदा) आर.के. साहू, महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. नवीन कुमार जैन, महाप्रबंधक (नगर सेवा)  एम.के. साहू, महाप्रबंधक (पीएचडी) के.के. यादव तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सौमिक डे सहित संयंत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं नगर सेवाएं विभाग के स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएं) ए. बी. श्रीनिवास ने किया।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संयंत्र द्वारा “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात ए. बी. श्रीनिवास द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं) के. के. यादव ने विभागीय वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा बताई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से हम पर्यावरण एवं समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सकते हैं।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संयंत्र द्वारा “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

उन्होंने सभी से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा इसे एक संस्कार के रूप में आगामी पीढ़ियों तक पहुँचाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने तंबाकू एवं गुटखा जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लेने की अपील की, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के इस वर्ष के नारे “अच्छा स्वास्थ्य—विज्ञान के साथ” पर वक्तव्य देते हुए डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि विज्ञान स्वस्थ समाज के निर्माण का सर्वोत्तम माध्यम है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सुश्री अनीता सावंत ने सफाई कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारे शहर के मौन प्रहरी हैं, जिनके प्रयासों से स्वच्छता का वातावरण संभव होता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संयंत्र द्वारा “टुगेदर फॉर हेल्थ – स्टैंड विद साइंस” जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नगर सेवाएं विभाग के विभिन्न वर्गों के 42 स्वच्छता कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शौचालय सफाई एवं मृत पशु निपटान से जुड़े कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन विद्युत् विभाग के अनिल पांडे द्वारा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं) आर. के गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम के दौरान जनजागरूकता से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके।

इस अवसर पर महा प्रबंधक (शॉप्स) आर के गर्ग, उप महा प्रबंधक रवि कुमार फुले, सहायक महा प्रबंधक विनोद भोंदेकर, सहायक महा प्रबंधक (इनफ़ोर्समेंट ) रेमी थॉमस, पी.एल. साहू, विनोद भोंडेकर, मृदुल गुप्ता, मुकुंददास मानिकपुरी, देवानंद चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक सर्वश्री नागराजू, सरतदीप, सुभाष चंद महाराणा, विश्वनाथ देवांगन, प्रकाश बंछोड़, गोपाल वर्मा, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, विद्याचरण लहरे, लोकेश बघेल और राजेश शर्मा सहित लगभग 250 सफाई मित्र उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button