संयंत्र के बार एवं रॉड मिल की वित्तीय वर्ष 2025–26 में अभूतपूर्व उपलब्धि…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एवं रॉड मिल (बीआरएम) ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10,56,373 टन उत्पादन कर एक अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल किया। इसी अवधि में बीआरएम ने 10,59,905 टन डिस्पैच दर्ज कर एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया।
बीआरएम ने उत्पादन एवं प्रेषण के क्षेत्र के अतिरिक्त तकनीकी मानकों में भी सर्वोच्च प्रदर्शन दर्ज किया। स्पेसिफिक हीट एवं पावर खपत, स्पेसिफिक रोल खपत, टोटल यील्ड, मिल यूटिलाइजेशन, हॉट-अवर तथा मिल उपलब्धता जैसे प्रमुख मानकों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े प्राप्त किए गए।
वहीँ वित्तीय वर्ष 2025–26 में मिल ने व्यावसायिक क्षेत्र में भी सशक्त प्रदर्शन करते हुए अनेक चुनौतीपूर्ण प्रोफाइल रोल कर अपनी उत्पाद श्रृंखला को निरंतर समृद्ध किया। इस दौरान 1 मिलियन टन से अधिक उत्पादन का आंकड़ा पार कर मिल ने तकनीकी दक्षता के साथ-साथ बाजार में संयंत्र की सुदृढ़ स्थिति को भी और सशक्त बनाया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार सहित सयंत्र के उच्च प्रबंधन ने बीआरएम की टीम एवं कर्मचारियों को बधाई दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया। निदेशक प्रभारी चित्तरंजन महापात्र ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को कहा कि इसके पीछे टीमवर्क, समर्पण और प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मिल की दक्षता, उन्नत तकनीकी क्षमता एवं कर्मियों की निष्ठा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। सभी कार्यपालक निदेशकों ने भी कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष योगेश शास्त्री ने इसे बीआरएम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, कड़ी मेहनत एवं नवाचार का परिणाम है।
उन्होंने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध मेंटेनेंस पर विशेष बल दिया। वहीँ महाप्रबंधक (प्रचालन) सच्चिदानंद त्रिपाठी ने टीम को आगामी लक्ष्यों के प्रति प्रेरित करते हुए शीर्ष प्रबंधन को आश्वस्त किया कि बीआरएम वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पांडे तथा शिखर तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी समस्त मिल बिरादरी को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




