छत्तीसगढ़दुर्ग

धारदार हथियार लेकर घूमने वाले आरोपियों पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 03.04.2026 को प्रार्थी ललित ढीमर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड क्रमांक 32 दुर्ग द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने घर के बाहर बैठा था, तभी मोहल्ले का रहने वाला आरोपी मनोज ढीमर पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर चोट पहुंचाई गई।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को चिन्हित कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चापड़ जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। साथ ही आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25, 27 के तहत पृथक कार्यवाही की जा रही है।

▪️ घटना का कारण :

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद

▪️ घटनास्थल :

ढीमर पारा, बजरंग बली मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 32, दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. मनोज ढीमर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ढीमर पारा, वार्ड क्रमांक 32, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. 01 नग लोहे का धारदार चापड़

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button