कैरियररोजगार

SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, कितनी है वकेंसी और क्या है चयन प्रक्रिया? जानें…

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेत हैं।

कैसे करें आवेदन

  • इच्छुक उम्मीदवार पहले आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर WBJEE 2026 रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को पंजीकृत करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

क्या है आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी, EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 रिक्तियों को भरा जाएगा।

क्या है चयन प्रक्रिया?

भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा), कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन, तथा चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

जरूरी इंस्ट्रक्शंस

  • उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑफलाइन या गलत विवरण के साथ जमा किए गए आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।
  • अंतिम रूप से जमा करने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि सभी दस्तावेज़ सही ढंग से अपलोड किए गए हैं।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद, किसी भी प्रकार का सुधार करने की अनुमति नहीं होगी।

किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button