
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरंतर सघन वाहन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू सहित जिले के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौक-चौराहों पर नियमित जांच की जा रही है।
अभियान के परिणामस्वरूप आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई है तथा लगभग 80% दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करते पाए जा रहे हैं, जो पूर्व की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
विगत दो माह से यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस के संयुक्त बल द्वारा जिले के 07 प्रमुख चौक-चौराहों – रेल चौक, डीपीएस चौक, मुर्गा चौक, सुभाष चौक, श्रीराम चौक, जुनवानी चौक एवं राजेन्द्र प्रसाद चौक पर प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक चालानी कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग एवं संबंधित थाना पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिससे अभियान को व्यापक सफलता प्राप्त हो रही है।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं की एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




