chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्घटनाभिलाई

भिलाई आकाशगंगा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में लगी आग पर यातायात पुलिस की तत्परता से पाया गया नियंत्रण…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 02.04.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे भिलाई सुपेला क्षेत्र अंतर्गत आकाशगंगा, आदर्श पेट्रोल पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। हाइवे-02 पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया।

यातायात पुलिस के जवानों द्वारा पास स्थित पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर त्वरित रूप से आग पर नियंत्रण किया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग को फैलने से रोका गया, जिससे संभावित बड़ी जन-धन हानि को टाला गया। इस दौरान थाना सुपेला की पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची एवं संयुक्त रूप से स्थिति को नियंत्रित किया गया।

सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस के जवान राकेश सिंह एवं टाकेश देशमुख की त्वरित प्रतिक्रिया एवं सूझबूझ सराहनीय रही। साथ ही थाना सुपेला पेट्रोलिंग टीम द्वारा प्रभावी सहयोग प्रदान किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति, आगजनी अथवा दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं संबंधित आपात सेवाओं को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की हानि को रोका जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button