अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

धारदार हथियार लहराकर आमजन को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 01.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सी-मार्ट के पास लोहे का धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डराते हुए लहरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन गिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, केम्प 01, बसंत टॉकीज के पीछे, भिलाई बताया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार तलवारनुमा हथियार बरामद किया गया। आरोपी से उक्त हथियार रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 178/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

सार्वजनिक स्थान पर भय उत्पन्न करना

▪️ घटनास्थल :

सी-मार्ट के पास, थाना छावनी क्षेत्र, भिलाई

▪️ आरोपी का विवरण :

1. अमन गिल, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रगति नगर, केम्प 01, बसंत टॉकीज के पीछे, भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. लोहे का एक धारदार तलवारनुमा हथियार (लंबाई लगभग 25 इंच)

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर भय उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button