अपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

अवैध गांजा बिक्री पर छावनी पुलिस की कार्यवाही – दो आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 31.03.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठ धाम, दशहरा मैदान मंच के पास कैम्प 02 भिलाई में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान एक पुरुष एवं एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम एस बोस एवं एस शीतल निवासी कैम्प 01 भिलाई बताया। आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग के बैग में रखे प्लास्टिक पैकेट में कुल 03 किलो 472 ग्राम गांजा तथा नगदी 1660 रुपये बरामद किया गया।

मामले में अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा की बिक्री

▪️ घटनास्थल :

बैकुण्ठ धाम, दशहरा मैदान मंच के पास, कैम्प 02 भिलाई

▪️ आरोपी का नाम :

1. एस बोस, निवासी कैम्प 01 भिलाई
2. एस शीतल, निवासी कैम्प 01 भिलाई

▪️ जप्त सामग्री :

1. मादक पदार्थ गांजा 03 किलो 472 ग्राम (कीमत लगभग 1,73,600 रुपये)
2. नगदी 1660 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि विनय कुमार रजक, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक पंकज राय, विकास सिंह एवं गगनदीप की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button