अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अंजोरा पुलिस की कार्यवाही – सट्टा खिलाने वाला आरोपी बिरेझर से गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 30.03.2026 को चौकी अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरेझर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां आरोपी को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

उक्त मामले में अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा गतिविधि संचालित करना

▪️ घटनास्थल :

ग्राम बिरेझर, चौकी अंजोरा क्षेत्र, जिला दुर्ग

▪️ आरोपी का नाम :

1. कमलेश यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बिरेझर, चौकी अंजोरा, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगद रकम ₹2,550/-

2. सट्टा पट्टी 03 नग

3. एक पेन

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में चौकी अंजोरा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिसमें प्रधान आरक्षक सूरज पांडेय सहित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध सट्टा गतिविधि पर अंकुश लगाया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ/सट्टा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button