
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 31.03.2026 को थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिम गार्डन, नेहरू नगर सुपेला के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 474/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
सार्वजनिक स्थान पर भय का वातावरण निर्मित करना
▪️ घटनास्थल :
जिम गार्डन के पास, नेहरू नगर, सुपेला
▪️ आरोपी का नाम :
1. सिक्सत फुले, उम्र 29 वर्ष, निवासी नेहरू नगर रेशमी आवास, सुपेला
▪️ जप्त सामग्री :
1. एक धारदार हथियार
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे


