छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का नया पता: निवास और कार्यालय हुआ शिफ्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर का निवास और कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है। अब आम नागरिकों को उनसे मिलने और अपनी समस्याएं रखने के लिए नए पते पर जाना होगा।

नया पता: सिविल लाइंस में बदला लोकेशन

विधायक का नया निवास एफ-01 और कार्यालय एफ-06, गोंडवाना भवन के पास, सिविल लाइंस, दुर्ग में स्थित है। यह बदलाव प्रशासनिक सुविधा और जनसंपर्क को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

अब निर्धारित समय पर ही होगा जनदर्शन

नए निर्देशों के अनुसार, जनदर्शन, भेंट और अन्य सभी कार्य अब केवल कार्यालयीन समय में ही संपन्न होंगे। इससे लोगों को व्यवस्थित तरीके से अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलेगा और समाधान प्रक्रिया भी तेज होगी।

जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय में ही करें संपर्क

क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी समस्याओं, आवेदन या विभागीय कार्यों के लिए सीधे कार्यालय एफ-06, गोंडवाना भवन के पास, सिविल लाइंस, दुर्ग स्थित कार्यालय में ही संपर्क करें।

संपर्क के लिए महत्वपूर्ण नंबर

कार्यालय से जुड़ी जानकारी या अपॉइंटमेंट के लिए आप निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • निज सहायक युवराज बेलचंदन – 9993109871
  • हितेश देशमुख – 9827489009

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button