अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के के विरुद्ध लगातार कार्यवाही अंतराज्यीय गिरोह के आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 29.03.2026 को थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (हेरोइन) रखने एवं बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर 03 आरोपियों को पकड़ा गया।

मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 8/21(क), 27(क) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 43.14 ग्राम हेरोइन, नगदी रकम एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री

▪️ घटनास्थल :

मिनी स्टेडियम सुलभ शौचालय के पास, खुर्शीपार

▪️ आरोपी का विवरण :

1. विजय सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी कलेर गुमान, थाना कलसिया, जिला अमृतसर (पंजाब), हाल निवास एचसीएल कॉलोनी तेलहा नाला के पास, वीर नारायण सिंह वार्ड, खुर्शीपार

2. मीर नौशाद अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 416, जवाहर नगर, बसंत विहार, हनुमान मंदिर के पास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

3. सुरेंद्र क्षत्रिय, उम्र 23 वर्ष, निवासी मकान नंबर 457, जवाहर नगर, मुंबई आवास, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. हेरोइन 43.14 ग्राम (कीमत 8,65,800 रुपये)
2. नगदी रकम 3,640 रुपये
3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमत 24,500 रुपये)
कुल जुमला कीमती : 8,90,940 रुपये

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक देवलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, आरक्षक चुमुक सिंहा, दिलीप हरदे एवं साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button