अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध शराब बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही – आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.03.2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा राठी कॉम्प्लेक्स के पास, ग्राम चुनकट्टा में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

▪️घटना का कारण :

अधिक लाभ अर्जित करने हेतु अवैध शराब बिक्री

घटनास्थल :

राठी कॉम्प्लेक्स के पास, ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग

आरोपी का नाम :

1. हरेन्द्र कुमार बंजारे, उम्र 27 वर्ष, निवासी बाजार चौक, ग्राम चुनकट्टा, थाना उतई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :

1. 29 पौवा देशी मदिरा प्लेन (कुल 5.220 बल्क लीटर)

2. बिक्री रकम ₹150

3. मोटर सायकल (सुपर स्प्लेंडर)
कुल जुमला कीमत लगभग ₹3050

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक महेश यादव, महिला आरक्षक बिन्दु भाले की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button