कैरियरछत्तीसगढ़रोजगार

रोजगार मेला 10 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में 200 पदों पर होगी भर्ती

धमतरी – जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आगामी 10 अप्रैल को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में निजी संस्था के नियोक्ताओं द्वारा क्लाईंट डिलाईट एक्जीक्यूटिव और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 50-50 तथा सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज अबिनाश मिश्रा ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके या अध्ययनरत युवाओं का समुचित परामर्श कर इच्छुक युवओं को प्रस्तावित रोजगार मेला में सम्मिलित करना सुनिश्चित करें। साथ ही इच्छुक युवाओं की सूची 2 अप्रैल तक लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपलब्ध कराना कराएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button