
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 28.03.2026 को समय लगभग 16:22 बजे थाना उतई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरपोटी से डायल-112 में इवेंट आईडी 317581 प्राप्त हुआ, जिसमें सूचना दी गई कि एक बुजुर्ग महिला गिरकर घायल हो गई है। सूचना पर डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पाया गया कि लगभग 80 वर्ष की महिला अपने घर के अंदर पिछले दो दिनों से जमीन पर गिरी हुई थी एवं गंभीर रूप से घायल थी।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, साफ-सफाई कर प्राथमिक सहायता दी गई तथा बिना विलंब किए शासकीय अस्पताल उतई पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा महिला को उपचार हेतु ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। महिला के साथ उसका पुत्र उपस्थित है, जो मानसिक रूप से कमजोर है।
▪️ स्थल : ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में डायल-112 स्टाफ एवं थाना उतई पुलिस टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं मानवीय दृष्टिकोण सराहनीय रहा।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आसपास रहने वाले बुजुर्गों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का ध्यान रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 सेवा का उपयोग करें, जिससे समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




