अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की लगातार कार्रवाई…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस (यातायात) एवं समस्त थाना पुलिस द्वारा दिनांक 29.03.2026 को जिले के प्रमुख मार्गों, चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट क्षेत्रों में नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई। यातायात पुलिस द्वारा 19 प्रकरणों में तथा अन्य थाना पुलिस द्वारा 18 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल 37 प्रकरण दर्ज किए गए।

विशेष रूप से दुर्ग से खैरागढ़ जा रही एक यात्री बस को जांच हेतु रोका गया, जिसमें बस चालक के परीक्षण में 85 mg अल्कोहल पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बस को तत्काल जप्त किया गया तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

साथ ही, समस्त थाना क्षेत्रों में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 11, धारा 285 के तहत 7 सहित कुल 18 प्रकरणों में पृथक वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे की स्थिति में वाहन न चलाएं। यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं जिम्मेदार नागरिक बनें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button