छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में रेल वेल्ड जोड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु एमपीटी परीक्षण सुविधा का शुभारंभ…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र में एमपीटी परीक्षण सुविधा का औपचारिक उद्घाटन दिनांक 26 मार्च, 2026 को यूनिवर्सल रेल मिल के रेल वेल्डिंग कॉम्प्लेक्स में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) तुषारकान्त द्वारा किया गया। यह पहल बीएसपी के निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र के कुशल नेतृत्व एवं कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (आरसीएल) राहुल श्रीवास्तव तथा महाप्रबंधक प्रभारी (यूआरएम) विशाल गुप्ता सहित राईटस भिलाई के वरिष्ठ अधिकारी एवं संयंत्र के विभिन्न संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

भारतीय रेलवे के रिसर्च डिजाईनस एंड स्टैण्डर्डस ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा जारी नई दिशानिर्देशों के अनुसार स्टेश्नरी फ़्लैश बट वेल्डिंग (एसएफबीडब्लू) मशीनों से उत्पादित रेलों के सभी वेल्ड जोड़ों पर मैग्नेटिक पार्टिकल्स टेस्टिंग (एमपीटी) अनिवार्य किया गया है। इस आवश्यकता के अनुरूप भिलाई इस्पात संयंत्र ने त्वरित पहल करते हुए अपनी रेल वेल्डिंग सुविधाओं में एमपीटी तकनीक को सफलतापूर्वक लागू किया है।

नई एमपीटी परीक्षण व्यवस्था के माध्यम से भारतीय रेलवे को आपूर्ति की जा रही रेलों के वेल्ड जोड़ों की गुणवत्ता का परीक्षण आरडीएसओ के नवीनतम विनिर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के क्रियान्वयन हेतु संयंत्र के कॉन्ट्रैक्ट सेल, वित्त, आरएसएम, आरसीएल एवं यूआरएम विभागों के अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button