अपराधछत्तीसगढ़भिलाई

तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले कार चालक पर कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई नगर संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सेक्टर भिलाई स्थित हॉस्पिटल सी-3 ग्राउंड, सड़क क्रमांक 15 के पास एक कार चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए खतरनाक ढंग से कट मारा गया, जिससे दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हुई।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 281 BNS एवं धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

▪️ घटना का कारण :

तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन

▪️ घटनास्थल :

हॉस्पिटल सेक्टर भिलाई, सी-3 ग्राउंड के पास, सड़क क्रमांक 15

▪️ आरोपी का नाम :

1. वैभव सोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर, दुर्ग

▪️ जप्त सामग्री :

1. कार क्रमांक CG 04 PR 8910

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें एवं तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button