खेल

IPL 2026: बेंगलुरु पहुंचा धाकड़ गेंदबाज, RCB के खेमे में खुशी की लहर…

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड IPL 2026 के लिए भारत पहुंच चुके हैं और बेंगलुरु में टीम कैंप से जुड़ गए हैं।हेजलवुड हाल ही में इंजरी से जूझ रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह रिकवर होकर 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

IPL 2026 का आगाज RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगा। हालांकि, राहत के साथ एक हल्की चिंता भी जुड़ी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज़लवुड शुरुआती एक-दो मैचों में RCB के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और बाद में टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे। इस पर अभी फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार

हेजलवुड की मैच फिटनेस पूरी तरह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल मंजूरी पर निर्भर करेगी। ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त टेस्ट शेड्यूल को देखते हुए बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। ऐसे में अगर उन्हें पूरी तरह फिट होने में थोड़ा और समय लगता है, तो उनकी वापसी में देरी भी हो सकती है। RCB फिलहाल अपने खिताब को बचाने के लिए जमकर अभ्यास कर रही है, लेकिन हेजलवुड की गैरमौजूदगी शुरुआती मुकाबलों में टीम के लिए चुनौती बन सकती है।

गेंदबाजी में दिख सकता है बदलाव

हेजलवुड के देर से जुड़ने की स्थिति में RCB अस्थायी तौर पर जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल पहले ही इस सीजन से बाहर हैं, जिससे टीम के पेस अटैक पर दबाव बढ़ गया है। ऐसे में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या से एक बार फिर मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी। पिछले सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

RCB का स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल साल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button