छत्तीसगढ़दुर्ग

नवागढ़ उपसंभाग में ‘‘समाधान योजना 2026’’ के तहत शिविर आयोजित, 236 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत संभाग बेमेतरा के नवागढ़ उपसंभाग के अधीनस्थ आने वाले 5 वितरण केंद्रों में ‘‘समाधान योजना 2026’’ के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से कुल 236 उपभोक्ताओं ने बिजली बिलों में राहत पाने हेतु अपना पंजीयन उत्साहपूर्वक कराया।

शिविरों के सफल क्रियान्वयन के पश्चात कार्यपालन अभियंता के.के.श्रीवास एवं सहायक अभियंता डी.के.साहू ने नवागढ़ कार्यालय में मीटर रीडरों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में योजना का लाभ अंतिम छोर के उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई और अधिक से अधिक लोगों को इस छूट का लाभ दिलाने हेतु रणनीति तैयार की गई।

योजना के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न ग्रामों में विभागीय अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभाला। ग्राम मुरता में सहायक अभियंता नवीन कुमार वर्मा, चांदनू में कनिष्ठ अभियंता मोहन दास बैरागी, गोधिकला में कनिष्ठ अभियंता अनिल चंद्राकर, टेमरी में कनिष्ठ अभियंता हरीश फरवी और ग्राम पुटपुरा में सहायक अभियंता श्रीमती पिंकी पांडेय ने उपस्थित रहकर ग्रामीणों को योजना की बारीकियों और लाभों से अवगत कराया।

इसके उपरांत कार्यपालन अभियंता श्रीवास ने टीम के साथ ग्राम मदनपुर में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया, जहाँ मौके पर ही 06 उपभोक्ताओं का पंजीयन कराया गया। विभाग ने अपील की है कि बकायेदार उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button