
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी राजेन्द्र शर्मा द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.03.2026 को प्रार्थी अपने किराये के मकान में रखा ASUS कंपनी का लैपटॉप (मॉडल TUFF A15) एवं चार्जर छोड़कर कोचिंग गया था। दोपहर लगभग 02:00 बजे वापस आने पर घर का ताला टूटा हुआ पाया तथा लैपटॉप एवं चार्जर चोरी होना पाया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 305 (ए) BNS के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिविक सेंटर कार पार्किंग में लैपटॉप बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से एक नग ASUS कंपनी का लैपटॉप एवं चार्जर, कुल कीमत लगभग 67,500/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से चोरी की घटना कारित करना
▪️ घटनास्थल :
किराये का मकान, थाना भिलाई नगर क्षेत्र, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. कुनाल ध्रुवे, उम्र 20 वर्ष, निवासी क्वार्टर नं. 9/B, HSCL कॉलोनी, रूआबांधा, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. ASUS कंपनी का लैपटॉप (मॉडल TUFF A15)
2. लैपटॉप चार्जर
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




