छत्तीसगढ़भिलाई

सिंटरिंग प्लांट–3 में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ; व्यवहारिक सुरक्षा एवं डिजिटल पहल पर विशेष जोर…

सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के सिंटरिंग प्लांट–3 (एसपी–3) में विगत दिनों में सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (एसपी–3 एवं ओएचपी) सजीव वर्गीस ने की। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि के तौर पर महाप्रबंधक प्रभारी (एसपी–3) राहुल बिजूरकर एवं महाप्रबंधक (सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग) जे. तुलसी दासन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संयंत्र के अधिकारी, कर्मचारी एवं महिला-पुरुष ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक सुरक्षा शपथ के साथ किया गया, जिसके माध्यम से विभाग द्वारा “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। इसके पश्चात विभागाध्यक्ष (एसपी–3) द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 की सुरक्षा उपलब्धियों एवं नई सुरक्षा पहलों की जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी कर्मचारियों से सक्रिय एवं शत-प्रतिशत सहभागिता की अपील की गई।

अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक सजीव वर्गीस एवं महाप्रबंधक जे. तुलसी दासन ने कार्यस्थल पर कर्मचारी सहभागिता, व्यवहारिक सुरक्षा तथा आधुनिक डिजिटल सुरक्षा प्रणालियों के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

इस अवसर पर सभी को ई-पीटीडब्ल्यू (इलेक्ट्रॉनिक परमिट टू वर्क) प्रणाली के बारे में बताया गया, जो सुरक्षा प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी सुरक्षा जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया, जिसमें स्थायी एवं संविदा कर्मियों द्वारा सुरक्षा विषयक गीत एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एसपी–3, ऑपरेशन) ए. के. बेडेकर द्वारा दिया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button