छत्तीसगढ़दुर्ग

डोंगरगढ़ दर्शन हेतु जा रहे पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस दुर्ग की विशेष ड्यूटी

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पदयात्रियों के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष ड्यूटी संचालित की जा रही है।

पदयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके बैग एवं पीठ पर रेडियम स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वे रात्रि के समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दें। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।

पदयात्रियों को सड़क के बाईं ओर चलने एवं सर्विस रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सड़क पर बैठने से सख्ती से मना किया जा रहा है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

यातायात पुलिस द्वारा पदयात्रियों को सतर्कता के साथ यात्रा करने हेतु लगातार समझाइश दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस सभी पदयात्रियों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क के बाईं ओर चलें तथा पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 9479192099 / 9479192029 पर संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button