
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 19.03.2026 को प्रार्थिया शशि गोंड, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सुबह लगभग 07:15 बजे घर के पास टहलते समय एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी से आकर झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का गहना (चैन) लूटकर फरार हो गया।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 304(2), 112(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी ज्वाला बैरागी को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करते हुए झपटमारी की गई सोने की चैन को रामनगर रायपुर स्थित ज्वेलर्स को बेचना बताया गया। उक्त आधार पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने का गहना जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु झपटमारी की घटना कारित करना
▪️ घटनास्थल :
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, जामुल, जिला दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
- ज्वाला बैरागी, उम्र 42 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, भिलाई
- अनुज सोनी, निवासी कर्मा चौक, रामनगर, गुढ़ियारी, रायपुर
▪️ जप्त सामग्री :
- सोने का गहना (कीमती लगभग 55,000 रुपये)
- घटना में प्रयुक्त स्कूटी
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल के निरीक्षक रामेंद्र सिंह, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक सर्वेश्वर, आरक्षक चन्द्रशेखर, महेश साहू, अतुल सिंह, पी. संतोष, चंदन सिंह एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रातःकालीन समय में सुनसान स्थानों पर सतर्कता बरतें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। झपटमारी एवं अन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




