
भिलाई – स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आज एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम ‘व्यापारी जुटान 2026’ के अंतर्गत इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय सतीश जी (राष्ट्रीय सह संगठक स्वदेशी जागरण मंच) उपस्थित रहे।
“भारत 2047 – समृद्ध व महान भारत में हमारी भूमिका” इस विषय पर माननीय सतीश जी ने अपने उदबोधन में कहा कि
भारत जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब हमारा लक्ष्य केवल विकसित राष्ट्र बनना नहीं, बल्कि समृद्ध, आत्मनिर्भर, संस्कारित और विश्वगुरु भारत का निर्माण करना है।
इस महान लक्ष्य की पूर्ति में हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी कलेंडर की उत्पत्ति कैसे तय हुई ?लेकिन आज भी भारत के सुदूर क्षेत्रो में भारत का नववर्ष विक्रम संवत में ही माना जाता है । स्वदेशी अपनाना
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर हम न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि छोटे उद्यमियों को भी सशक्त बना सकते हैं।
उन्होंने बताया की अभी तक छत्तीसगढ़ में जितने भी स्वदेशी मेले लगे है अभी तक उस मेले में 90 लाख से भी ज्यादा लोगो ने स्वदेशी खरीदी की।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आप अपना उत्पाद निर्यात कर अपने राजस्व को और कमाई को बढ़ा सकते है।वर्ल्ड मार्किट को टेग करे एवम एक्सपोर्टर बने।
अंत मे उन्होंने कहा की विश्व मे भारत का समय आ गया है और भारत मे स्वदेशी का समय आ गया है। विशेष अतिथि के रूप में भूपेंद्र नेमा जी ने युवाओं को कौशल, नवाचार और उद्यमिता की ओर अग्रसर कर भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही।
भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र ने व्यापार के बदलते भाव को समझकर अपने व्यापार को गति देने की बात पर जोर दिया।नवाचार का अपने व्यापार में उपयोग कर अवसर का लाभ ले यही संदेश दिया।उन्होंने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। संयोजक अजय भसीन ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया व स्वदेशी उत्पाद पर भिलाई की जनता का सकारात्मक रुझान देश के लिए अछे संकेत है।
मंच पर प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष अनिल गुप्ता जी सम्मान किया गया। सर्व बंसी अग्रवाल,सी ए एसोसिएशन अध्यक्ष राठी जी ,असीम सहगल, दिव्या भसीन, भोजराज सिन्हा,दिनकर बसोतिया, अजय बत्रा,गीता वर्मा,सरोजनी पाणिग्रही, जे पी गुप्ता व अनेक सम्माननिय विशेष रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन मुकेश पाटिल जी ने किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना शंकर सचदेव ने दी।




