छत्तीसगढ़दुर्ग

गंभीर मरीज के जीवनरक्षक उपचार हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 16.03.2026 को यातायात पुलिस दुर्ग को सूचना प्राप्त हुई कि दीपिका भोसले, निवासी भिलाई, को मित्तल हॉस्पिटल, नेहरू नगर भिलाई में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान उनकी स्थिति गंभीर पाई जाने पर उन्नत उपचार के लिए रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मित्तल हॉस्पिटल नेहरू नगर भिलाई से रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर तक ग्रीन कॉरिडोर निर्मित किया गया। मार्ग में आने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की अग्रिम तैनाती कर यातायात को नियंत्रित एवं आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया गया, जिससे एंबुलेंस को बिना किसी अवरोध के सुरक्षित एवं तीव्र गति से मार्ग उपलब्ध कराया जा सके।

समन्वित एवं सतत मॉनिटरिंग के माध्यम से एंबुलेंस को लगभग 42 मिनट में सुरक्षित रूप से रामकृष्ण हॉस्पिटल, रायपुर पहुँचाया गया, जहाँ मरीज का उपचार जारी है।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा समन्वित एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए मार्ग में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस अथवा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देते हुए मार्ग प्रदान करें, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button