अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

जामगांव आर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चिन्हांकित एक्सीडेंट हॉट स्पॉट का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

विगत वर्ष थाना जामगांव आर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं होने तथा दुर्घटनाओं में ग्रामीणों की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चिन्हांकित दुर्घटना संभावित स्थलों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली एवं पौहा क्षेत्र में स्थित सड़कों का अवलोकन कर दुर्घटना संभावित स्थानों को एक्सीडेंट हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हांकित किया गया तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना संभावित स्थलों पर निम्न आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया गया—

▪️ *दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी एवं सूचना संकेतक बोर्ड स्थापित करने हेतु निर्देश।*
▪️ *तेज गति को नियंत्रित करने के लिए स्पीड ब्रेकर/रंबल स्ट्रिप्स लगाए जाने हेतु निर्देश।*
▪️ *अंधे मोड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर रिफ्लेक्टर, कैट आई एवं चेतावनी चिन्ह लगाने हेतु निर्देश।*
▪️ *रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने के लिए आवश्यक स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश।*
▪️ *सड़क किनारे अवरोध, झाड़ियों अथवा दृश्यता बाधित करने वाले तत्वों को हटाने हेतु निर्देश।*
▪️ *पुलिस द्वारा नियमित पेट्रोलिंग एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु निर्देश।*

उक्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चन्द्रा , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पाटन अनूप लकड़ा, थाना प्रभारी जामगांव आर एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

निरीक्षण स्थल :

ग्राम किकिरमेटा, बेल्हारी, कुम्हली एवं पौहा, थाना जामगांव (आर ) क्षेत्र ।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button