छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के नेतृत्व में भिलाई की विद्युत व्यवस्था हुई सुदृढ़…

​दुर्ग – ​छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के उनके संकल्प के परिणामस्वरूप भिलाई पश्चिम संभाग के सुपेला जोन में विद्युत अधोसंरचना को एक नई मजबूती मिली है।

​दिनांक 13 मार्च 2026 को सीएसपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर , कार्यपालक निदेशक रायपुर विनोद कुमार साय एवं मुख्य अभियंता दुर्ग क्षेत्र संजय खंडेलवाल के करकमलों द्वारा 33/11 केवी मदर टेरेसा उपकेंद्र में नव-स्थापित 8 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया।

​प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के नेतृत्व में सीएसपीडीसीएल तकनीकी उन्नयन की दिशा में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी विशेष रुचि और त्वरित निर्णय लेने की कार्यशैली के कारण ही भिलाई जैसे सघन आबादी वाले क्षेत्र में बढ़ते लोड की समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित हो सका है। उनके दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही ₹87.5 लाख रुपये की लागत से इस क्षमता आवर्धन कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उपकेंद्र में पहले से स्थापित तीन 05 एमवीए ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर 08 एमवीए की गई है। जिससे उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर 18 एमवीए हो गई है। इससे सुपेला जोन के साथ-साथ छावनी और पावर हाउस जोन के लगभग 12,500 से अधिक घरेलू एवं गैर-घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

प्रबंध निदेशक कंवर ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम उपभोक्ता तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुँचाना है और यह क्षमता आवर्धन उसी दिशा में एक मील का पत्थर है। सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने कहा कि इस विस्तार से उपभोक्ताओं की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी और गर्मियों के सीजन में भी उचित वोल्टेज के साथ गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदाय किया जा सकेगा।

​इस दौरान अधीक्षण अभियंता वृत्त दुर्ग आर.के. मिश्रा, अधीक्षण अभियंता शहर वृत्त दुर्ग जे. जगन्नाथ प्रसाद के साथ-साथ परियोजना को सफल बनाने वाली तकनीकी टीम उपस्थित रही। कार्य के सफल संपादन में कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र भारती, सुश्री गीता ठाकुर, नवीन राठी सहित सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं तकनीकी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button