chhattisgarhknowledgeअन्‍यछत्तीसगढ़भिलाईराजनीति

कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, देखे क्या है वादे…

भिलाई – नगर पालिक निगम भिलाई के लिए जारी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने कई सारे लुभावने वादे किए हैं। सेक्टर 5 स्थित विधायक कार्यालय में रखी गई प्रेस वार्ता में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने घोषणा पत्र को लेकर अपनी बातें रखीं। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार जनहित के कार्य कर रही हैं। नगर पालिक निगम भिलाई में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से जीतेगी और निगम में कांग्रेस का महापौर होगा।

कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, देखे क्या है वादे...

विधायक ने कहा कि नगर निगम भिलाई में कांग्रेस के सत्ता में आने पर हुडको की रजिस्ट्री जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। टाउनशिप क्षेत्र में भी लोगों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ पहुंचाया जाए। इसके लिए बीएसपी प्रबंधन के साथ बैठक कर पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि में पट्टा देना भी हमारे घोषणापत्र में हैं। टाउनशिप के बैक लाइन में चेकर टाइल्स के साथ संपूर्ण सीवरेज का सुधार होगा लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। महापौर ने पावर हाउस में ओवरब्रिज के नीचे मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की घोषणा भी की है।
देवेन्द्र यादव ने टाउनशिप के बैक क्षेत्र में चेकर टाइल्स के लिए पूर्व सरकार द्वारा जारी फंड को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि भाजपा की घोषणा केवल कागजों में रहती है। वास्तव में इसके लिए कोई फंड जारी नहीं हुआ था। भाजपा ने कई घोषणाएं केवल कागजों में की हैं। हुडको में तारामंडल की घोषणा भी इसी का हिस्सा है। विधायक देवेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार सही मायनों में विकास कर रही है। जमीनी स्तर पर कांग्रेस काम कर रही है।
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा के सवाल पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि वैशाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा हाउसिंग बोर्ड व कैलाश नगर में आने वाले दिनों में सड़कों व नालियों का निर्माण प्रमुखता से किया जाएगा। विधायक देवेन्द्र ने यह भी कहा है कि निगम में कांग्रेस की सत्ता आती है तो स्मृति नगर सोसायटी को निगम में समायोजित कराया जाएगा। साथ ही बिना पानी के जलकर देने वालों का पूरी राशि माफ की जाएगी उन्हें नल से पानी पहुंचाया जाएगा। साथ ही टाउनशिप क्षेत्र में भी साफ पानी पहुंचाया जाएगा।
विधायक देवेन्द्र यादव ने घोषणापत्र जारी करते हुए भाजपा पर भी तंज कसा। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में असामाजिक कार्य करने वाले कई चेहरों को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने युवा प्रत्याशियों को मौका दिया है। महापौर के चेहरे को लेकर देवेन्द्र ने कहा है कि यह पार्टी का निर्णय होगा कि किसे महापौर बनाया जाए। हमारा पहला ध्यान इस चुनाव को जीतने पर है चुनाव जीतने के बाद महापौर का चेहरा तय किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button