
दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर प्रतिदिन शाम से देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से की जा रही है।
अभियान के दौरान शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जनवरी माह में 198, फरवरी माह में 288 तथा मार्च माह में अब तक 140 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। इस प्रकार विगत 70 दिनों में कुल 626 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए उनके वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा 10 हजार रुपये से अधिक के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों तथा चेकिंग ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ की सक्रिय एवं सतत भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




