छत्तीसगढ़दुर्ग

“85% अधिक चालानी कार्यवाही, 31% कम सड़क दुर्घटना मृत्यु – यातायात पुलिस दुर्ग की सख्ती का सकारात्मक प्रभाव”

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2026 में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार सघन वाहन जांच एवं चालानी कार्यवाही की जा रही है। विशेष रूप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drink & Drive) तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमित अभियान संचालित किया जा रहा है।

यातायात पुलिस द्वारा की गई सख्त एवं निरंतर कार्यवाही का सकारात्मक प्रभाव सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के आंकड़ों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। वर्ष 2025 में जनवरी से 10 मार्च तक सड़क दुर्घटनाओं में कुल 89 व्यक्तियों की मृत्यु दर्ज की गई थी (जनवरी–47, फरवरी–30, मार्च 10 मार्च तक–12), जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में यह संख्या घटकर 62 हो गई है (जनवरी–36, फरवरी–23, मार्च 10 मार्च तक–03)। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।

इसी अवधि में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चालानी कार्यवाही में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वर्ष 2025 में जनवरी से 10 मार्च तक कुल 14,162 चालान किए गए थे (जनवरी–5364, फरवरी–7245, मार्च 10 मार्च तक–1553), जबकि वर्ष 2026 में इसी अवधि में कुल 26,234 चालान किए गए हैं (जनवरी–8662, फरवरी–14704, मार्च 10 मार्च तक–2868)। इससे स्पष्ट है कि सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सख्ती से कार्यवाही बढ़ाई गई है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष रूप से दुर्ग–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, दुर्ग शहर, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक, पावर हाउस चौक एवं अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगातार वाहन जांच, हेलमेट चेकिंग तथा ड्रिंक एंड ड्राइव जांच की जा रही है। साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु समझाइश भी दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील :

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन से ही सड़क दुर्घटनाओं में और अधिक कमी लाई जा सकती है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button