छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रथम ईडी (वर्क्स) डिजिटल चैंपियंस ट्रॉफी 2025–26 के विजेताओं की घोषणा…

सेल–भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन–ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग द्वारा आयोजित प्रथम ईडी (वर्क्स) डिजिटल चैंपियंस ट्रॉफी 2025–26 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। “कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकियों के उपयोग” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को कार्यस्थल की चुनौतियों के लिए नवोन्मेषी एवं व्यावहारिक तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में गैर-कार्यपालक कर्मचारियों की कुल 14 टीमों ने तकनीकी शोध पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें कार्य प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचारी विचार प्रस्तुत किए गए। इनमें से 13 टीमों ने 6 एवं 7 मार्च 2026 को निर्णायक मंडल के समक्ष अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया।

तकनीकी शोध पत्रों एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन उपयोगिता, नवाचार, क्रियान्वयन की व्यवहार्यता तथा संगठन को संभावित लाभ जैसे मानकों के आधार पर किया गया। मूल्यांकन के उपरांत ए एंड डी विभाग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में इंजीनियरिंग एसोसिएट सुश्री अनुराधा ध्रुव, इंजीनियरिंग एसोसिएट बी. वेंकट अप्पाराव तथा इंजीनियरिंग एसोसिएट तलासमुद्रम राजेश शामिल रहे।

बार एवं रॉड मिल विभाग की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें इंजीनियरिंग एसोसिएट वमशी बेहरा, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट भीमांशु कच्छप तथा इंजीनियरिंग एसोसिएट सैतान सिंह मीणा शामिल थे। वहीं यूनिवर्सल रेल मिल विभाग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिसका प्रतिनिधित्व इंजीनियरिंग एसोसिएट प्रसाद गौडू, जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट सुश्री संज्योति तिर्के तथा जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट सुधीर यादव ने किया।

इस पहल का उद्देश्य संयंत्र के विभिन्न विभागों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना, परिचालन दक्षता में सुधार लाना, लागत में कमी करना तथा डेटा आधारित नवाचार की संस्कृति को सुदृढ़ करना रहा। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (ए एंड डी) रवि शंकर ने की, जबकि महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) अजय सचदेव तथा महाप्रबंधक (यूआरएम) शिशिर शुक्ला निर्णायक मंडल के सदस्य रहे।

प्रतियोगिता के संयोजक महाप्रबंधक (एचआर–एल एंड डी) सौरभ वार्ष्णेय रहे तथा उप प्रबंधक (एचआर–एल एंड डी) जोजेन जोस ने कार्यक्रम का समन्वय किया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को उनकी नवाचारी उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन ने विजेता टीमों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button