
भिलाई दुर्ग – सरयू पारीण ब्राम्हण समाज भिलाई दुर्ग की कार्य करणी सदस्य की बैठक समाज के भवन में आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने की किया बैठक का संचालन राम लखन मिश्र महासचिव ने किया, बैठक को संबोधित करते हुए श्री राम लखन मिश्र महासचिव ने कहा कि समाज की सदस्यता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज के सभी सदस्यों से अनुरोध किया कीदी।
सदस्यता बढ़ाने में सभी सहयोग करे, और नए सदस्यों को जोड़े, एवं समाज की पत्रिका ब्रह्म प्रकाश के प्रकाशन पर चर्चा किया गया, एवं ब्रह्म प्रकाश भवन में हो रहे संधारण पर भी चर्चा हुई, बैठक को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष श्री प्रभु नाथ मिश्रा ने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 मार्च को समाज के भवन में होली मिलन कार्यक्रम किया जाएगा दी।
अतः सभी सदस्यों से इस अवसर पर शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया, बैठक के अंत में समाज के सदस्य रामदत्त पांडे, त्रिभुवन तिवारी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित किया गया, बैठक में प्रमुख रूप से प्रभु नाथ मिश्रा, राम लखन मिश्र, दिनेश मिश्र, चंद्र शेखर पांडे, कैलाश पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, जे एन तिवारी, श्री कांत द्विवेदी, सुभाष चंद्र तिवारी, एन पी मिश्रा, सुनील मिश्र, प्रदीप चंद्र पांडे, मनीष पांडे, नागेन्द्र पांडे, रामविलास मिश्रा, विष्णु पाठक संजय मिश्रा उपस्थित थेदी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




