
रायपुर – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के पावन अवसर पर लावण्या फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम “Womania 2026” में जानी-मानी समाजसेवी नीतू श्रीवास्तव को उनके द्वारा निरंतर समाज हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और सक्रियता की सराहना के रूप में प्रदान किया गया।
इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद पुरंदर मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने नीतू श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर नीतू श्रीवास्तव ने कहा कि समाजसेवा उनके लिए केवल एक कार्य नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का संकल्प है। यह सम्मान उन्हें आगे भी समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए और अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिला महासचिव रूपलता साहू भी उनके साथ उपस्थित रहीं। नीतू श्रीवास्तव ने इस सम्मान के लिए लावण्या फाउंडेशन रायपुर के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिनका विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग सदैव उनके साथ रहा है।




