छत्तीसगढ़दुर्ग

प्रशिक्षण में प्लास्टिक पॉलीथिन को जलाने पर प्रतिबंध का पालन किये जाने की समझाईश…

दुर्ग / कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला दुर्ग के जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन में स्वच्छाग्राही दीदीयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

जिसमें विषय विशेज्ञय देवी दास निमजे समर्थन संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें लगभग 300 स्वच्छाग्राही उपस्थित हुए। स्वच्छाग्राहियों को प्रशिक्षण में घरों से निकलने वाले गीला एवं सूखा कचरा के प्रबंधन एवं समूह का आय अर्जित कर गांव में स्वच्छता बनाये रखने एवं सुरक्षा का ध्यान रखते हुए।

असंगठित कार्ड, प्रतिमाह स्वस्थ्य जांच परीक्षण करने एवं प्राप्त कचरे को पृथक-पृथक कर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में भेजने एवं गांव में प्रतिदिन घर-घर कचरा कलेक्शन को बिजनेस मॉडल तैयार कर बाजार मूल्य पर कबाड़ी को विक्रय करने हेतु जोर दिया गया। घरों से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे का घर में ही पृथक्कीकरण करने एवं प्लास्टिक पॉलिथिन को जलाने पर प्रतिबंध का अनिवार्य रूप से पालन किये जाने की समझाईश दी गई।

जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश पाण्डेय, जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक, जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेन्द्र कुमार साहू द्वारा उक्त कार्यशाला के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की गई।

जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक द्वारा विशेष योगदान प्रदान किया गया। जिला पंचायत दुर्ग के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति सह सदस्य व सभापति सुश्री प्रिया साहू द्वारा सभी ग्रामों में ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के उचित निपटान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत दुर्ग के सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू द्वारा प्रत्येक ग्राम में बर्तन बैंक के संचालन के लिए प्रेरित किया गया ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजन के उपयोग को कम किया जा सके। जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे द्वारा सभी गांवों को ओडीएफ प्लस की स्थिति को बनाये रखने हेतु संदेश दिया गया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button