छत्तीसगढ़भिलाई

भिलाई में होगा स्वदेशी मेला, आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया निमंत्रण…

भिलाई । आज स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र *CBMD* द्वारा आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला के संदर्भ में आयोजन प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें भिलाई में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु ससम्मान निमंत्रण प्रेषित किया।

स्वदेशी मेला प्रांत मेला प्रमुख, अमर बंसल, प्रबंधक सुब्रत चाकी, मेला संयोजक अजय भसीन ने मुख्यमंत्री जी को स्वदेशी मेला भिलाई आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इस्पात नगरी भिलाई ज़िला दुर्ग मे प्रथम बार आजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्योगों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करना तथा आमजन में स्वदेशी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

मेला संयोजक अजय भसीन जी एवम स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनकर बासोतिया जी ने भिलाई के इस वृहद आयोजन मे मुख्य अतिथि के रूप में सादर उपस्थित होने का निवेदन किया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत, और स्वावलम्बी भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और निमंत्रण स्वीकार करते हुए मेले में आने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर प्रांत मेला प्रमुख सर्वश्री अमर बंसल , प्रबंधक, सुब्रत चाकी , मेला संयोजक अजय भसीन, सह संयोजक,भोजराज सिन्हा, मेला स्वागत समिति सचिव श्रीमती दिव्य भसीन मक्कड़, समन्वयक, अजय तिवारी, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव,विकास पांचाल एवम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी एवं आयोजन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचना मेला मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button